Types of Hands in Palmistry

Search Posts
Palmistry_Course.png

हस्त रेखा विज्ञान में हाथ के प्रकार
(Types of Hands in Palmistry)


व्यक्तियों के हाथ अलग अलग प्रकार के होते हैं हस्त रेखा विज्ञान में हाथों का आकार कैसा है यह बहुत महत्वपूर्ण है। हाथों की बनावट हमें बताती है कि वह व्यक्ति किस स्वाभाव का है उसके विचार क्या है कैसे रहना पसंद करता है आदि। इसलिए हस्त परीक्षण में हस्त रेखाओं और हथेली के भागों के साथ-साथ हाथों की बनावट का बड़े ध्यान से निरीक्षण करना चाहिए। इसके पश्चात् ही किसी निर्णय या निष्कर्ष पर पहुचना चाहिए। हस्त रेखा विज्ञान में हाथ के प्रकार (Types of Hands in Palmistry) कई तरह के हो सकते है इसमें हम जानेंगे कि अलग अलग हाथों की बनावट को किस नाम से जाना जाता है।


जैसा कि हमने बताया की हाथों के आकार से हम उस व्यक्ति के स्वाभाव का पता लगा सकते हैं और उसके स्वाभाव से ही पता चलता है कि वो व्यक्ति किस क्षेत्र में कार्य करेगा या कार्य करना पसंद करता है और कहाँ और कितना सफल होता है। साथ ही साथ उसकी दृढ़शक्ति, इच्छाशक्ति कैसी है। वो व्यक्ति अपने उद्देश्य या लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कितना कर्मठ है, नीति तैयार करने में कितना माहिर है, उसकी बुद्धिशक्ति वो कितने सच्चे और ईमानदार हैं उसके कार्य करने का तरीका आदि का पता उस व्यक्ति के हाथ की बनावट से लगा सकते हैं।


इसके साथ हाथ की बनावट यह भी बताती है कि वो व्यक्ति उद्धोगपति, कलाकार, डॉक्टर, वकील, संगीतकार, साहित्यकार, उपदेशक, समाजसेवी आदि में से किस क्षेत्र में कार्य करना पसंद करता है।

आइये जानते है कि व्यक्तियों के हाथों की बनावट कितने प्रकार की होती है और साथ ही जानते हैं उनके स्वाभाव के बारे में।


हस्त रेखा विज्ञान (हस्त सामुद्रिक) में मुख्य रूप से सात (७) प्रकार के हाथ होते हैं जो निम्न प्रकार हैं


1. समकोण हाथ  (Right angle Hand)

2. चमसाकार हाथ (---- Hands)

3. कलाकार हाथ (Artist Hands)

4. आदर्शवादी हाथ (Idealistic Hands)

5. दार्शनिक हाथ (Philosopher's Hand)

6. मिश्रित हाथ (Mixed Hands)

7. निकृष्ट हाथ (Bad Hand)

हस्त रेखा विज्ञान में कुछ विशेष प्रकार के हाथ-

1. प्रशासक हाथ

2. धनी एवं सफल व्यापारी हाथ

3. नशीली वस्तु का सेवन करने वाले


आगे के अध्याय में इन सभी पर विस्तार से दिया गया है कि किस प्रकार के हाथ वाले लोग कैसे होते हैं और इनकी बनावट को कैसे पहचान सकते हैं।


 

Author : Read Rife

You May Also Like



Leave a Comment

Please enter your name.
Please enter a valid email.
Please enter your comment.

Comments