अँगुलियों के नीचे से ले कर अर्थात् अँगुलियों के मूल से मणिबंध (कलाई पर) के ऊपर तक के हिस्से को हथेली कहा जाता है। हथेली पर सभी रेखाएँ (मूल व गौण रेखाएँ), पर्वत व चिन्ह होते हैं। व्यक्ति के हाथ की हथेली से पाए जाने वाले वाली रेखाओं, पर्वतों और चिन्हों के अलावा हथेली के रंग और आकृति को ध्यान में रखते हुए ये पता लगाया जा सकता है कि उसका चरित्र व स्वाभाव कैसा होगा। आइये जानते हैं कि हस्त रेखा विज्ञान में हथेली को कितने प्रकार से देखा जाता है और कितने प्रकार की हथेली होती हैं।
हथेली की आकृतियों के आधार पर – हथेली की आकृतियों की बात की जाये हथेली पतली, चौड़ी, भारी, मुलायम, लम्बी, कठोर आदि तरह की हो सकती है और इन्ही आकृतियों के आधार पर भी व्यक्ति के गुण दोष पहचाने जा सकते हैं।
1. कठोर हथेली – स्वाभाव से चंचल, अस्थिर बुद्धि वाले, अल्प शिक्षित, शारीरिक परिश्रम द्वारा जीवनयापन के लिए धन की व्यवस्था करने वाले होते हैं।
2. भारी-मोटी नरम हथेली – ऐसी हथेली वाले लोग मुख्यतः स्वार्थी, व्यसनी, कल्पना लोक में खोये रहने वाले, सट्टे-जुए जैसे भाग्य आधारित खेलों में रूचि रखने वाले, बदले की भावना रखने वाले, हवाई किले बनाने में ही लगे रहते हैं।
3. चौड़ी हथेली – इनके अन्दर अधिकतर अच्छे गुण पाए जाते हैं जैसे ये लोग परिश्रमी, दृढनिश्चयी, निडर, स्पष्ट बोलने वाले, सुखी, धनी और उदार प्रवृति के होते हैं।
4. लम्बी-मुलायम हथेली – जिनकी हथेली लम्बी होने के साथ साथ मुलायम होती है वे सामान्यतः दूसरों पर निर्भर रहने वाले और आलसी होते हैं।
5. पतली हथेली – जिनके हाथ की हथेली पतली होती है वो आम तौर पर आलसी स्वाभाव के, चंचल, अधिक कल्पनाशील, काम-वासना में लिप्त और डरने वाले होते हैं।
1. अगर हथेली का रंग पीला हो तो ऐसे व्यक्ति एकान्तप्रिय, आलसी और पित्त प्रकृति के होते हैं।
2. यदि हथेली काली हो तो व्यक्ति कम सहनशील, दुःखी रहने वाला, कोमल स्वाभाव का और दूसरों के दुःख दर्द में सहानुभूति रखने वाले होता है।
3. हथेली का रंग लाल होने पर व्यक्ति साहसी, निडर, आशावादी व धनी होता है।
4. सफेद रंग की हथेली वाले लोग सामान्यतः स्वयं की प्रशंसा सुनने वाले, स्वार्थी, इर्ष्यालु व स्वार्थी होते हैं ऐसे लोग सभी को अपने से कमजोर और गिरा हुआ समझते हैं।
5. गुलाबी हथेली वाले लोग सामान्य तौर पर न्याय प्रिय, अनुशासन प्रिय, तेजस्वी और हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने वाले होते हैं।
हथेली की बनावट और उसके रंग से व्यक्ति के स्वाभाव उसके गुण-दोष जानने में बहुत सहायता मिलती है इसके साथ-साथ रेखाओं, पर्वतों और हथेली पर पाए जाने वाले अलग अलग तरह के निशान और इसके साथ साथ अँगुलियों की मदद ली जाती है व्यक्ति की वारे में जानने के लिए।
Comments