प्रशासक हाथ (Administrator Hand) वाले व्यक्ति प्रायः प्रशासनिक सेवा में विशेष रूप से सफलता प्राप्त करते हैं। इनके हाथों की पहचान करने के लिए व्यक्ति के हाथ को ध्यान से देखें और परखें ऐसे हाथों की बनावट कुछ इस प्रकार की होती है –
- ऐसे लोगों के हाथ का आकार छोटा साथ ही साथ अंगुलियाँ भी छोटी होती हैं।
- ऐसे व्यक्ति का हाथ मुलायम या गुदगुदा होता है।
- इनके हाथ का रंग गुलाबी और अंगूठा पूरी तरह खुलता है जो देखने में बहुत ही खूबसूरत दिखता है।
प्रशासक हाथ (Administrator Hand) वाले व्यक्तियों का स्वाभाव –
Administrator Hand वाले व्यक्तियों के स्वाभाव की बात की जाये तो-
- इन लोगों में व्यक्तियों को पहचानने की कुशल क्षमता होती है इससे ये लोग अच्छे शासक और व्यवहार कुशल होते हैं।
- ऐसे व्यक्ति बुद्धिमान होते हैं पर ये किसी की बात पर भरोसा नहीं करते। अगर जीवन रेखा व मस्तिष्क रेखा पूरी हों तो व्यक्ति समस्त निर्णय खुद की बुद्धि से ही कर लेता है या करता है।
- ऐसे हाथ वाले व्यक्ति अपने राज-रहस्त को हमेशा गुप्त रखते हैं और साथ ही साथ समय का सही उपयोग करना भली भांति जानते हैं।
अगर इनके विशेष गुणों के बारे में बात की जाये तो ये सभी गुण व्यक्ति के हाथ की बनावट उनके आकार उनमे पाई जाने वाली रेखाओ और पर्वतों पर निर्भर करते हैं इन सभी में ध्यान में रखते हुए विशेष गुणों को पहचाना जा सकता है।
- ऐसे लोगों का हाथ अगर गुलाबी रंग का न हो तो व्यक्ति सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने का प्रभुत्त रखता है अगर सूर्य रेखा पर क्रॉस का निशान हो तो व्यक्ति इन्ही कारणों से प्रसिद्धि प्राप्त करता है।
- बुध, गुरु और शनि पर्वत प्रबल हों तो ऐसे लोग साहित्य के क्षेत्र में अपना विशेष महत्त्व रखते हैं और ये अपने साहित्य क्षेत्र में बौद्धिक शैली के लेखों को लिखना पसंद करते हैं किसी आलोचनात्मक शैली के लेखों का उपयोग नहीं करते।
- अगर सूर्य रेखा प्रबल हो तो व्यक्ति राज्य से विशेष लाभ लेते हुए राज्य के व्यय पर बार बार विदेश यात्रा करता है।
- यदि सूर्य रेखा के साथ भाग्य रेखा भी प्रबल हो और हाथ में दोहरी मस्तिष्क रेखा, चन्द्र पर्वत पर गहरी रेखा एवं सूर्य पर्वत पर वृत्त का निशान हो, तो व्यक्ति समुद्र से सम्बंधित व्यापार में प्रभुत्तशाली एवं जल-सेना में उच्च अधिकारी के पद पर होता है इसके साथ साथ ही धनी, वैभवी और प्रसिद्ध होता है।
- सूर्य व भाग्य रेखा प्रबल हो, हाथ छोटा हो और चन्द्र, शनि व बुध पर्वत प्रबल हों तो व्यक्ति मंत्रिपद प्राप्त करता है इन सभी में अगर चन्द्र पर्वत कमजोर हो तो व्यक्ति बार बार विभाग बदलता रहता है।
- यदि सूर्य व मंगल पर्वत की स्थिति प्रबल और मंगल पर्वत पर क्रॉस का स्वतंत्र चिन्ह हो तो व्यक्ति पुलिस व थल सेना में उच्च अधिकारी होता है।
- अगर ह्रदय व मस्तिष्क रेखा के मध्य वर्ग में स्क्वायर का चिन्ह, सूर्य पर्वत पर वृत्त, चन्द्र पर्वत से भाग्य रेखा का प्रारंभ होना और शुक्र और चन्द्र पर्वत का सम्बन्ध अच्छा होना ये यह दर्शाता है कि व्यक्ति वायु सेना में उच्च अधिकारी के पद पर होगा। यदि इन सब में से चन्द्र पर्वत निर्बल है तो व्यक्ति बार बार हवाई यात्रायें करता है।
- ऐसे हाथ वाले व्यक्तियों के हाथ में यदि सूर्य और मंगल प्रबल हो तो व्यक्ति सफल ठेकेदार होते हुए विशेष रूप से राज्य पक्ष से लाभ प्राप्त करता है। अगर मंगल रेखा व भाग्य रेखा प्रबल हों तो व्यक्ति पत्थर के व्यापार में सफलता प्राप्त करता है।
Comments