हस्त परीक्षण या हस्त रेखा विज्ञान में चमसाकार हाथ को पहचानने के लिए कुछ तरीके इस प्रकार हैं -
- चम्मच के आकार का दिखने वाले हाथ चमसाकार हाथ होता है।
- हथेली कलाई के पास से अधिक चौड़ी और अँगुलियों के पास कम चौड़ी होती है।
- कई हथेलियाँ अँगुलियों की तरफ ज्यादा चौड़ी और कलाई की तरफ कम चौड़ी होती है।
- इनकी अंगुलियाँ टेढ़ी और मुड़ी हुए आकार में होती हैं।
- ऐसे हाथों की अँगुलियों के मध्य हमेशा छिद्र होते हैं।
चमसाकार हाथ (Shining Hands) वाले व्यक्तियों का स्वाभाव –
- ये हमेशा अपनी योजनाओं में खोये रहते है इसका मुख्य कारण इनका जल्दबाज, उग्र स्वाभाव और अत्यंत कल्पनाशील प्रवित्ति का होना है।
- इन्हें किसी का बीच बचाओ पसंद नहीं आता।
- इनकी अपनी पत्नी से कम बनती है और अगर घरेलु वातावरण अनुकूल न हो तो ये घर तक छोड़ देते हैं।
- इनको अपनी प्रशंसा सुनना बहुत पसंद होता है इस वजह से ये अपना बहुत सा समय ऐसे मित्रों और लोगों के साथ बिताते हैं जो इनके प्रशंसक होते हैं।
- ऐसे लोगों के हाव-भाव की पहचान करना बहुत मुश्किल होता है।
1. यदि हाथ की हथेली अंगुलियों की तरफ से चौड़ी हो तो ऐसे व्यक्ति अविष्कारक बनते हैं। और अगर हथेली कलाई की तरफ (मणिबंध की तरफ) ज्यादा चौड़ी हो तो इनका झुकाव सांसारिक कामों के तरफ ज्यादा होता है। इनका मन अगर धर्म की तरफ या मानवकल्याण की तरफ झुक जाता है तो व्यक्ति प्रवचन देने वाला बनता है और इसमें प्रसिद्धि प्राप्त करता है इसके साथ ही ये लोगों के मार्गदर्शक भी बनते हैं अर्थात उनको नई नई दिशाएं बताते हैं।
2. जिन व्यक्तियों का हाथ ज्यादा भारी होता है वे खुद पर ही भरोसा करते हैं और किसी के दबाव में या किसी की सलाह लिए बिना ही कार्य करना पसंद करते हैं। ऐसे लोग बेकार बेठना पसंद नहीं करते। ये सभी कार्य स्वयं करना पसंद करते हैं। अतः ऐसा कहा जा सकता है कि ऐसा व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वावलंबी होता है।
3. अपने परिवारवालों से या निजी लोगों से इनका सैद्धांतिक मतभेद रहता है और ये जीवन में बार बार स्थान परिवर्तन करते रहते हैं।
इसमें हमने जाना कि चमसाकार हाथ वाले लोग किस स्वाभाव के होते हैं और उनके अन्दर कौन कौन से गुण होते है।
Comments