Read Rife - Complete Education Plateform Online Exams, Certifications & Competitive Exam Practice

HTML Headings in Hindi

RR
Search Posts
HTML_course.jpg

HTML Headings in Hindi


इस topic HTML Headings in Hindi में जानते हैं कि html में headings क्या होती हैं और इनका उपयोग क्या है।

पेज में किसी पेज का शीर्षक या heading देने के लिए इनका उपयोग किया जाता है। सबसे ऊपर की या पेज की main heading या मुख्या शीर्षक के लिए h1 tag का use किया जाता है।

नोट - SEO के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण tag है। ध्यान रखे की इन Heading tags का use सही तरीके से करना चाहिए क्योंकि search engine के द्वारा इनके base पर भी आपके वेब पेज की रैंक decide की जाती है।

HTML Headings


HTML Headings – HTML में 6 types की heading होती है h1 से h6. जिनका उपयोग अलग अलग  level पर <body> tag के अन्दर किया जाता है। इसमें <h1> tag की heading के font की size सबसे बड़ी और <h6> heading tag के font की size सबसे छोटी होती है। वैसे इन heading tags की font size change की जा सकती है पर इन tags का use सही तरीके से करना चाहिए। सबसे पहले h1 का use करना चाहिए fir h2, h3, h4....... क्यों कि ये heading का सही use, आपके webpage की रैंक में काम आता है।


<h1></h1> - इस heading tag का use, पेज की main heading के लिए किया जाता है। यह mostly एक पेज पर एक ही होती है।

<h2></h2> - इस tag का use, sub-headings के लिए किया जाता है, ये heading एक से ज्यादा हो सकती हैं।

<h3></h3> - इस heading tag को sub-heading को छोटे छोटे topics में divide करने के लिए किया जाता है।

<h4> </h4>

<h5></h5>

<h6></h6>

h4 से h6 तक के heading tags का use आप निचले level के topics को define करने के लिए कर सकते हैं। इनका use आप कितनी भी बार कर सकते हैं आपके content या paragraph के हिसाब से। जैसे-जैसे पेज का content, deep level में जाता है वैसे वैसे heading का use करते हैं।

index.html पेज को open कर के h1 से h6 tags का code type कर के फाइल को save करें -


HTML-first-Page-Run


अब index.html फाइल जहाँ save की वहां जा कर इसे web browser पर run करें -


HTML-first-Page-Run


इनकी practice के लिए आप इस code को run करें और इसमें changes कर के फिर run कर के देखें।

PHP" method="POST" target="_blank">

Example of Headings in Hindi


Author : Read Rife

You May Also Like





Leave a Comment

Please enter your name.
Please enter a valid email.
Please enter your comment.

Comments