छोटी अंगुलियाँ कैसे पहचानेगें – हथेली का आकार और अँगुलियों का आकार देखने पर यदि अंगुलियाँ हथेली से 1 इंच से ज्यादा छोटी हों तो वे सभी छोटी अँगुलियों की श्रेणी में आती हैं।
छोटी अँगुलियों वाले लोग अपने निजी स्वार्थ पर ज्यादा ध्यान देने वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति समय बर्वाद नहीं करते और न ही ये ज्यादा दोस्त बनाना पसंद करते हैं वे स्वावलंबी होते हैं और जिसे कार्य में उन्हें फायदा दिखता है वही करना पसंद करते हैं।
- यदि अंगुलियाँ पतली दिखाई दें तो ऐसा व्यक्ति बुद्धिमान, हर परिस्थिति में स्थिर रहने वाला और समझदारी से कार्य करने वाला होता है। कोई भी उसके स्वाभाव और उसके व्यक्तित्व को नहीं पहचान सकता और न ही यह कोई ये बता सकता है कि वह व्यक्ति किस बात का क्या जवाब देगा।
- सूर्य रेखा और मस्तिष्क रेखा प्रबल होने पर व्यक्ति प्रकाशन कार्य व राजनीति में विशेष रूप से सफलता प्राप्त करता है।
- सूर्य रेखा और मस्तिष्करेखा का प्रबल होना और पर्वत के उच्च होने पर व्यक्ति में क्रन्तिकारी गुण अधिक होते हैं और सहनशीलता की कमी होती है। सभी जगह आत्मसम्मान को अधिक महत्व देना उसके स्वाभाव में होता है।
- हाथ का भारी और मोटा होना यह दर्शाता है कि व्यक्ति खुद ही स्वयं का भाग्य नष्ट करता है व ज्यादा आलसी प्रवृति का होता है। अगर सूर्य पर्वत वाली अँगुली बड़ी हो तो व्यक्ति को अचानक धन की प्राप्ति होती है।
- हाथ का रंग काला, पतला या विशेष भारी व अंगुलियाँ मोटी हों तो ऐसा व्यक्ति चोर, चालाक और आलसी होता है।
- हाथ मुलायम, सुन्दर और उसकी अँगुलियों के पोर स्पष्ट रूप से दिखाई दें तो व्यक्ति सुखी, संतानवाला, धनी और विलासप्रिय होता है।ऐसे लोग पैसे सूझबूझ कर व्यय(खर्च) करते है और व्यय के पहले ही उन पैसों को बसूल करने की योजना बना कर रखते हैं या बना लेते हैं। ऐसे अंगुलियों वाले लोग विशेष रूप से व्यावसायिक बुद्धि वाले होते हैं। हमेशा अपनी योजना में सफल होते हैं।
- यदि अंगुलियाँ भारी और सुन्दर हों तो व्यक्ति अत्यधिक आत्मसम्मानी स्वाभाव का होता है और समय और स्थान या बातावरण उसके अनुकूल न हो तो वह उस जगह को ही छोड़ देता है या व्यक्ति विशेष से सम्बन्ध तोड़ लेता है।
- यदि शनि व सूर्य की अंगुलियाँ बरावर हों तो ऐसे लोगों में सट्टा, जुआ आदि खेलों में ज्यादा रूचि होती है, हर समय पैसे कमाने की योजना बनाना इनके स्वाभाव में होता है और इनको इसमें सफलता भी मिलती है। अगर हथेली का रंग गुलाबी न हो तो व्यक्ति जिद्दीपन से नुकसान खाता है।
- अँगुली का पतला होना यह दर्शाता है कि व्यक्ति सभी गुणों से संपन्न है और राजनीति के क्षेत्र में अच्छा नेता होता है और साथ ही साथ अच्छा सलाहकार भी होता है।
- अंगुलियाँ दिखने में सुन्दर और मुलायम हों व्यक्ति चेतन अवस्था में रहता है व स्पष्ट बोलने वाला होता है। एक ही तरह का जीवन जीना पसंद नहीं करते और सुखी होता है।
- यदि हाथ खुरदरा हो तो व्यक्ति मुर्ख, दूसरों की सलाह पर कार्य करने वाला और हर जगह असफल होता है उसे ज्यादा बोलने की आदत होती है।
- अंगुलियाँ छोटी होने के साथ साथ उसका हाथ चौकोर हॉट तो वह बुद्धिमान, साहसी, साहित्यकार, स्वतंत्र विचार का लेखक व निर्देशक होता है वह अपने व्यक्तित्व के तरफ ज्यादा ध्यान देता है।
Comments