Read Rife - Complete Education Plateform Online Exams, Certifications & Competitive Exam Practice

Philosopher's Hand in Palmistry

RR
Search Posts
Palmistry_Course.png

हस्त रेखा विज्ञान में दार्शनिक हाथ 
(Philosopher's Hand in Palmistry)


दार्शनिक हाथ की बात की जाये तो ये दिखने में सुन्दर और लम्बा होता है इनकी अँगुलियों की गांठो के साथ साथ नाखूनों में उभार होता है। आइये जानते हैं इनका स्वाभाव कैसा होता है और इनके अन्दर कौन कौन से गुण दोष होते हैं


दार्शनिक हाथ (Philosopher's Hand)  वाले व्यक्तियों का स्वाभाव – 

- दार्शनिक हाथ वाले व्यक्ति स्वाभाव से गर्म और आत्मसम्मानी होते हैं इसलिए ये किसी के अधीन रह कर कोई काम करना पसंद नहीं करते। 

- ऐसा देखा जाता है कि इनकी कल्पनाशक्ति अधिक होती है इसलिए ये लोग अपनी ही कल्पनाओं में खोये रहते हैं।

- ये बहु अभिलाषी, स्वाभाव के गंभीर और अनुसन्धानकर्ता होते हैं।

- ऐसे हाथ वाले लोग दूसरे लोगों के काम में नोंक-झोंक करते हैं पर खुद स्वतंत्रताप्रिय होते हैं।


दार्शनिक हाथ (Philosopher's Hand) वालों के कुछ विशेष गुण


दार्शनिक हाथ वाले लोगों के अन्दर भी कुछ विशेष प्रकार के गुण होते हैं जो इस हाथ वाले लोगों को दूसरे हाथ वाले लोगों से अलग करते हैं ये गुण निम्न हैं-

- ये लोग कभी भी समबन्ध तोड़ लेते हैं और इसके लिए वो सामने वाले को बताना भी जरुरी नहीं समझते।

- जैस कि इनके स्वाभाव के हिसाब से इनकी कल्पनाशक्ति तीव्र होती है और अगर इसके साथ इनका चन्द्र पर्वत उभरा हुआ न हो तो ऐसे लोग सामने वाले पर ज्यादा शक करते हैं और पागलों जैसे व्यव्हार करते हैं।

- इन लोगों के कार्यक्षेत्र की बात करें तो ये मुख्य रूप से धार्मिक, दानी, व्यापारिक प्रवृत्ति, समुद्री यात्रा करने वाले, दार्शनिक और अनुसंधानकर्ता होते हैं।

- ये अपने सम्मान का बहुत ख्याल रखते हैं क्योंकि आत्मसम्मानिये होना इनके स्वाभाव में होता है इस कारण ये अगर किसी से सम्बन्ध बनाते है तो आखिरी समय तक नहीं तोड़ते। जब भी इनके मन में कुछ बुरे ख्याल आते हैं तो ये उन्हें हकीकत में करने में डरते हैं इसलिए ये बदला लेने की भावना या वासनात्मक विचार सिर्फ मन ही रखे रहते हैं उन्हें वास्तविकता में नहीं करते।

- जिनके हाथ दार्शनिक होते हैं वो लोग खुद को समय और परिस्थिति के हिसाब से ढाल लेते हैं और इसी वजह से इनका अच्छे से अच्छा और ख़राब से ख़राब समय आराम प्रसन्नता से गुजार लेते हैं।

- दार्शनिक हाथ वाले व्यक्तियों को संतान सुख हमेशा प्राप्त होता है।

इस पेज में हमें आपको बताया कि दार्शनिक हाथ की पहचान कैसे की जाती है और जिन व्यक्तियों के हाथ दार्शनिक होते हैं उनका स्वाभाव कैसा होता है और उनके अंदर कौन कौन से गुण दोष होते हैं। इसके आगे के पेज पर हम जानेगे हाथ के दूसरे प्रकारों के बारे में।


 

Author : Read Rife

You May Also Like





Leave a Comment

Please enter your name.
Please enter a valid email.
Please enter your comment.

Comments