कैंसर का नाम दुनिया से सबसे घातक बिमारियों में आता है या यूँ कहें के कैंसर सबसे घातक बीमारी है। यह इतनी खतरनाक बिमारी है कि इस से हर साल मरने वालों की संख्या लाखों में पहुँच चुकी है। 2010 में यह संख्या 82.9 लाख थी जो अब 1 करोड़ से ऊपर हो गई है। दुनिया में करोड़ों लोग इस बीमारी से ग्रसित हैं और हर साल इसमें लाखों की संख्या व्यक्ति बढ़ जाते हैं। इनमें से कुछ ही लोग ठीक हो पाते हैं।
कैंसर के लिए अधिकतर व्यक्ति खुद जिम्मेदार होता है। इसके लिए सबसे बड़ी वजह अनियमित खान-पान, तम्बाकू का सेवन, मदरा का सेवन, अनियमित दिनचर्या और कई तरह के गलत खाद्य पदार्थ जिम्मेदार हैं।
वर्ल्ड कैंसर दिवस 4 फरवरी को बनाया जाता है इस दिन लोगों को कैंसर के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया जाता है और इससे बचाव और सावधानियों के लिए लोगों में जागरूगता फैलाने एक लिए World Cancer Day बनाया जाता है।
कैंसर के बारे में सब कुछ जानकारी अनेक स्त्रोतों (sources) से इकट्ठा कर के यहाँ दी गयी है। आइये जानते है कैंसर के बारे में सभी जानकारियां -
S.No. | Topics |
---|---|
1 | कैंसर क्या है? |
2 | कैंसर कैसे बनता है? |
3 | कैंसर के प्रकार |
4 | कैंसर के कारण |
5 | कैंसर के इलाज |
6 | कैंसर होने पर क्या न करें |
7 | कैंसर की विभिन्न स्टेज |
8 | कैंसर के प्रकार |
9 | कैंसर के प्रकार |
10 | कैंसर के प्रकार |
11 | कैंसर के प्रकार |
12 | कैंसर के प्रकार |
13 | कैंसर के प्रकार |
कैंसर एक तरह की गंभीर बीमारी है जो अन्य बिमारियों की तुलना में बहुत ही घातक है। वैसे तो आज इन्सान विज्ञान और तकनीकि में बहुत ऊपर जा चूका है पर आज भी इस बीमारी का कोई ऐसा इलाज नहीं है कि जिस से इसके ठीक होने के 100% chance हों । आज दुनिया भर में कई रिसर्च इस बीमारी के इलाज के लिए चल रही हैं और हमारे वैज्ञानिक और डॉक्टर इस बीमारी के इलाज के लिए नए नए तरीकों और दवाओं की खोज में लगे हुए है।
मानव शरीर (Human Body) में कई तरह की कोशिकाएं (cells) होती है जिनकी संख्या अनगिनत होती हैं और इन पर हमारे शरीर का नियंत्रण होता है शरीर के सामान्य प्रक्रिया में ये कोशिकाएं अपने आप विभाजित होती रहती हैं।
कैंसर (cancer) की शुरुवात तब होती है जब कोशिका (cell) के जीन या डीएनए (DNA) में कोई त्रुटी (म्युटेशन) आ जाती है और इन कोशिकाओं पर शरीर अपना नियंत्रण खो देता है तत्पश्चात ये कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से विभाजित हो कर सामान्य से बहुत ज्यादा संख्या में बढ़ने लगती हैं और शरीर के जिस हिस्से में ये कोशिकाएं सामान्य से ज्यादा बढ़ने लगती हैं वहां कैंसर की शुरुवात होती है।
अगर सामान्य भाषा में कहा जाये तो कैंसर, किसी कोशिका के असामान्य तरीके से बढ़ने की बीमारी है. कैंसर में कोशिका के विकास को नियंत्रित करने वाले संकेत ठीक से काम नहीं करते हैं. कैंसर की कोशिकाएं बढ़ती रहती हैं और इन्हें आसानी से रोक पाना संभव नहीं होता है।
Image by – Maxpixel.net
जब कोशिकाओं का अनियमित मात्रा में विकास और जीन में बदलाव अपने आप भी हो सकता है और इनके कई और कारण भी हो सकते हैं जैसे नशीली चीज़ों का सेवन, अनियमित दिनचर्या और खानपान।
कैंसर वाली कोशिकाओं के बढ़ने के साथ धीरे धीरे ये ट्यूमर या गांठ का रूप ले लेती हैं और बाद में यही व्यक्ति की मौत की वजह बनती है अगढ़ सही समय पर इसका पता लगा कर इलाज कराया जाये तो इस से बच पाना संभव है।
Comments