Body me Calcium kyo jaruri hai

Search Posts
Health-and-fitness-image-by-flickr.jpg

शरीर में कैल्शियम (Calcium) क्यों जरुरी है??


शरीर में कैल्शियम (Calcium) क्यों जरुरी है  इसकी कमी से क्या क्या परेशानियाँ होने लगती है और इसकी पूर्ति के लिए क्या क्या कर सकते हैं।  इन सब के बारे में यहाँ बात करने वाले हैं साथ ही साथ जानेगे की शरीर में इसकी कितनी मात्रा की जरुरत होती है और ज्यादा कैल्शियम लेने से क्या नुकसान होते हैं।


सबसे पहले जानते हैं कि कैल्शियम क्या होता है - 

कैल्शियम(Calcium-Ca) क्या है ? – यह एक रासायनिक तत्व या खनिज(minerals) है। शुद्ध अवस्था में यह चमकदार और सफ़ेद होता है। यह शुद्ध अवस्था में उपलब्ध नहीं होता है, क्यों कि यह अत्यंत सक्रीय तत्व है इस कारण से इसको शुद्ध अवस्था में प्राप्त करना बहुत ही कठिन है। परन्तु इसके अनेक यौगिक (Compound) प्रचुर मात्रा में भूमि में पाए जाते हैं।


“Calcium_crystals”

Image – Wikimedia Commons


कैल्शियम क्यों जरुरी है ? - हमारे शरीर में जितना कैल्शियम होता है उसकी 1% मात्रा हमारे खून और मासपेशियों में तथा 99% कैल्शियम हड्डियों और दांतों में पाया जाता है, पर कैल्शियम दोनों के लिए बहुत ही जरुरी है।

कैल्शियम हर व्यक्ति चाहे शिशु हो या व्यस्क सभी के लिए बहुत जरुरी तत्व माना गया है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने तथा उनके विकास के लिए बहुत ही जरुरी है, इसके साथ साथ यह मांसपेशियों के संकुचन(contraction) अर्थात मजबूत बनाये रखने और कुछ हार्मोंस और एंजाइमों के स्राव के लिए बहुत जरुरी है।

कैल्शियम की कमी के कारण हमारी हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं और इसका हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immune System) पर भी बुरा असर पड़ता है। कैल्शियम के कमी की वजह आपका असंतुलित आहार हो सकता है जिसकी वजह से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसकी कमी की पूर्ति के लिए आपको अपने आहार(Diet) में कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों का उपयोग करना चाहिए।


हमारे शरीर को कितने कैल्शियम की जरुरत होती है ?


किसी भी शरीर में एक दिन में कितना कैल्शियम लेना चाहिए ये उम्र (Age) और लिंग (Gender) के द्वारा निर्धारित होता है ये पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग अलग होता है और साथ ही वो कितनी उम्र के हैं इसको भी ध्यान में रखना आवश्यक है। नीचे दी गयी टेबल के आधार पर हम समझ सकते हैं कि शरीर को कितनी मात्रा में प्रतिदिन कैल्शियम लेना चाहिए।


पुरुषों के लिए कैल्शियम की कितनी मात्रा जरुरी

आयु वर्ग कैल्शियम की मात्रा
19-50 वर्ष 1,000 mg
51-70 वर्ष 1,000 mg
71 से बड़े 1,200 mg

महिलाओं के लिए कैल्किशियम की कितनी मात्रा जरुरी

आयु वर्ग कैल्शियम की मात्रा
19-50 वर्ष 1,000 mg
51 और पुराने 1,200 mg

ध्यान दें - कम से कम कितना कैल्शियम लेना चाहिए इसके साथ साथ यह भी ध्यान रखना चाहिए कि एक दिन में अधिकतम कितनी मात्रा में कैल्शियम लेना चाहिए इसके लिए भी सीमा तय की गयी ज्यादा मात्रा में कैल्शियम लेने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । इसके लिए 19 वर्ष से 50 वर्ष तक के लोगों के लिए एक दिन में अधिकतम 2500 mg और 51 वर्ष या इससे ऊपर के लोगों के लिए 2000 mg तक ही कैल्शियम लेना चाहिए ।



Author : Read Rife

You May Also Like



Leave a Comment

Please enter your name.
Please enter a valid email.
Please enter your comment.

Comments