कब्ज (kabj) की समस्या एक बहुत ही गंभीर समस्या है और अगर सही समय पर ध्यान न दिया जाये या सही समय पर कब्ज का इलाज (kabj ka ilaz) न किया जाते तो इसकी वजह से कई दूसरी बीमारी हो सकती है। जैसा कि हम जानते हैं कि कब्ज आपके पेट से सम्बंधित बीमारी है इस बीमारी में आपको कई तरह के लक्षण देखने को मिलते हैं आज यह बीमारी युवाओं और ज्यादा उम्र के लोगों में देखने को मिल रही है। कुछ घरेलु उपचार के द्वारा kabj ka ilaz संभव है।
kabj ka ilaz (कब्ज का इलाज) करने के लिए आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं और डॉक्टर की सलाह के साथ आप कुछ घरेलु उपायों का उपयोग कर के कब्ज जैसी गंभीर समस्या का उपचार कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि घरेलु या आयुर्वेदिक तरीके से उपचार में लाई गयी दवाओं का side effect नहीं होता अतः आप इनका उपयोग कर के कब्ज का उपचार कर सकते हैं। ज्यादा समस्या होने पर आप चिकित्सक की सलाह भी ले सकते हैं।
आइये जानते हैं कुछ घरेलु उपाय के द्वारा kabj ka ilaz (कब्ज का इलाज) कैसे किया जा सकता है -
कब्ज होने के दौरान सबसे पहले खाने-पीने में बदलाव लाने की जरुरत होती है इसके लिए इन बातों का ध्यान रखें कि -
1. पीने के लिए साफ पानी (Clean Water) का उपयोग करें और इसे पर्याप्त मात्रा में लें, क्योंकि कम मात्रा में पानी पीने से कब्ज की शिकायत हो सकती है।
2. खाने में ताजे फल (fresh fruits), ताजी सब्जियों, सलाद और रेशायुक्त चीजों (fiber food) जैसे साबुत अनाज भीगे हुए आदि का उपयोग करें।
3. भोजन में वसा युक्त भोजन (Fatty food) का उपयोग कम करें।
4. कब्ज का इलाज (kabj ka ilaz) करने में व्यायाम (exercise) का सहारा लें दिन में कम से कम 30 से 40 मिनट जरुर करें इससे शरीर को स्वास्थ्य रखने में सहायता मिलती है।
Kabj ka ilaz करने के लिए आप कुछ ऐसी घरेलु चीजों का उपयोग कर सकते हैं जो की आम तौर पर घरों में आसानी से मिल जाती हैं या इन्हें किसी भी आयुर्वेदिक दुकान से बुलवाया जा सकता है, ये सभी कब्ज के उपचार में सहायक सिद्ध होती हैं -
1. इसबगोल की भुसी कब्ज के इलाज के लिए सबसे फायदेमंद होती है ये आपको आसानी से किराना या आयुर्वेदिक दुकान पर मिल जाएगी। यह एक natural fibre होता है। इसकी 2-3 छोटी चम्मच मात्रा दूध या पानी के साथ रात को सोते समय लें अगर आप चाहे तो इसको मिश्री के साथ भी ले सकते हैं। इससे आपको kabj (कब्ज) से राहत मिलेगी।
2. कब्ज की समस्या से समाधान के लिए आप छोटी हरड और काले नमक को समान मात्रा में ले कर पीस लें और इसे रात को गुनगुने पानी के साथ 2 छोटी चम्मच लें।
3. अगर फलों की बात करें तो kabj ka ilaz (कब्ज का इलाज) करने के लिए अमरुद और पपीता सबसे कारगर साबित होता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में fibre पाया जाता है। इसके अलावा अंगूर और सेब का सेवन भी कब्ज के उपचार में सहायक होता है। संतरे का जूस सुबह से लें इससे भी कब्ज के उपचार में फायदा मिलता है।
4. अगर बात की जाये सब्जियों की तो आप टमाटर खाएं, पालक के पत्ते या उनका रस पियें, मैथी के पत्तों से बनी सब्जी का सेवन करें।
5. भोजन में दालचीनी, सौंफ, इलायची और सौंठ जैसी चीजों का सेवन करने से भी कब्ज में राहत मिलती है।
ये थे कुछ घरेलु तरीके जिनको आप अपने दैनिक जीवन में संतुलित मात्रा में उपयोग करें तो आपको कब्ज और इसके साथ साथ कई अन्य बिमारियों से भी छुटकारा मिलेगा।
Comments